भूजल संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाएं छात्र : नगर आयुक्त
धनबाद, अगस्त 4 -- भारत सरकार के कैच द रेन कार्यक्रम के तहत जीवन ज्योति स्कूल में कैच द रेन बिल्डिंग ए वाटर-सेक्योर धनबाद टूगेदर विषय पर संवाद का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा समुदाय आधारित शहरी जल प्रबंधन की अवधारणा से परिचित कराना था। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने कहा कि शहरी जीवन की निरंतरता के लिए भूजल अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उथले जलभृतों के महत्व को समझाते हुए कहा कि वर्षा जल संचयन एवं वैज्ञानिक ढंग से किए गए भूजल पुनर्भरण से ही भूजल को दीर्घकाल तक सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने जीवन ज्योति स्कूल में संचालित एसएएम पहल का उल्लेख करते हुए बताया कि स्थानीय समुदायों एवं नगर निगम के संयुक्त प्रयासों से भूजल उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार संभव हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.