कानपुर, मार्च 22 -- विश्व जल दिवस पर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सीएसए विवि कृषि एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. कौशल कुमार की अगुवाई में हार्नेस द पावर ऑफ वाटर एंड जेंडर फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर विषय पर एक सेमिनार का आयोजन हुआ। डॉ. कुमार ने बताया कि भारत में विश्व की चार फीसदी जल की उपलब्धता के सापेक्ष में 16 से 17 फीसदी मानव जनसंख्या एवं 17 से 18 फीसदी पशु जनसंख्या है। इसलिए भविष्य में जल उपलब्धता की चुनौतियों के लिए कृषि एवं संबंधित क्षेत्र में विवेकपूर्ण एवं कुशल जल उपयोग में महिलाओं के समुचित भागीदारी पर जोर दिया।कार्यक्रम में छात्रों को जल संरक्षण के महत्व, जल संसाधनों के सतत प्रबंधन तथा वैश्विक जल चुनौतियों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.