भूजल संकट से बचना है तो वर्षा जल का करें संचयन: स्वतंत्र देव
कानपुर, जुलाई 19 -- कानपुर। भूजल संकट भविष्य में गंभीर हो सकता है। खतरे से बचने के लिए सभी को वर्षा जल संचयन का संकल्प लेना होगा। यह बातें जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहीं। रविवार को बिठूर स्थित एक होटल में भूजल संरक्षण और नदी पुनरुद्धार विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव ने जिला गंगा समिति व सहयोगी संस्थाओं के नदी संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल संचयन और नदियों का पुनरुद्धार केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन बनना चाहिए। 'अर्थ गंगा' मॉडल और प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के कार्यों को उन्होंने भविष्य के लिए एक बेहतरीन नजीर बताया। यह भी पढ़ें- Orai News: जल बचाने का संकल्प बना जन आंदोलन, चमारी से उठी प्रकृति संरक्षण की सामूहिक हुंकार मंत्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.