भूजल प्रबंधन व वर्षा जल संचयन में जनभागीदारी बढ़ाएगी सरकार
लखनऊ, जुलाई 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने प्रदेश में भूजल प्रबंधन एवं वर्षा जल संचयन में जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिए जाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश की वर्तमान भूजल स्थिति, जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की भावी कार्ययोजनाओं की बुधवार को समीक्षा करते हुए श्री गोयल ने कहा कि प्रदेश की जल सुरक्षा के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भूजल प्रबंधन के दीर्घकालिक उपायों को लागू किया जाए।उन्होंने शहरी क्षेत्रों में जल निकायों को अतिक्रमण से मुक्त कर उनका संरक्षण करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पार्कों में अनावश्यक पक्के निर्माण को सीमित कर रिचार्ज संरचनाओं की व्यवस्था, वर्षा जल संचयन प्रणालियों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाए जाएं। इस दौरान यह बताया गया कि 'भूजल सप्ताह-2026' का आयोजन 16 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.