नोएडा, मई 5 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मंगलवार को जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें नोएडा के सेक्टर-153 में एक निजी बिल्डर पर भूजल दोहन का आरोप लगाया। इसे रोकने और तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि नियम के विरुद्ध बिल्डर इमारत के कंस्ट्रक्शन में भूजल दोहन कर पानी का उपयोग कर रहा है। इस समस्या के समाधान हेतु भूजल विभाग और जिला प्रशासन को कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रवीण भारतीय ने चेतावनी दी है कि बिल्डरों पर तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो 11 मई से वह जिलाधिकारी कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यह भी पढ़ें- कोयल नदी के अतिक्रमण संबंधी सीपीआई जिला सचिव के आवेदन पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान

हिंदी हिन्दुस्तान की स...