नोएडा, मार्च 30 -- ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-151 और 153 में बिल्डरों के भूजल दोहन की शिकायत को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सोमवार को डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-151 में एनपीएस बिल्डिंग के पीछे पंप के माध्यम से स्वच्छ पेयजल को 24 घंटे बर्बाद किया जा रहा है। सेक्टर-153 में पिछले दो वर्ष से प्राइवेट बिल्डर भूजल दोहन कर रहा है, अगर यह लगातार ऐसे ही चलता रहा तो एक दिन यहां लोग पेयजल की एक-एक बूंद के लिए तरसेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...