कौशाम्बी, फरवरी 26 -- यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार को दो पालियों में हुईं। पहली पाली में इंटर की व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 17 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 16 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, एक अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भूगोल विषय की परीक्षा हुई। इसमें 1521 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 1467 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 54 ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक और सकुशल संपन्न हुई। कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.