बलरामपुर, फरवरी 26 -- बलरामपुर संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिले में निर्धारित तीन केंद्रों पर परीक्षाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें से दो केंद्रों पर भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित की गई। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल केंद्र पर पंजीकृत 83 परीक्षार्थियों में सभी छात्र उपस्थित रहे। इसी प्रकार केंद्रीय विद्यालय केंद्र पर 20 में से सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, एक भी छात्र अनुपस्थित नहीं रहा। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप था। हालांकि ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को हल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा, जबकि दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को हल करने में उन्हें आसानी रही। केंद्र व्यवस्थापक म...