पटना, जनवरी 30 -- लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि आज बिहार के कई हिस्सों में जल संकट की समस्या खड़ी हो चुकी है। ऐसे में हमें चाहिए कि जल के दोहन के अनुपात में भूगर्भ जलस्तर को रिचार्ज करें, ताकि आने वाले समय में हम कुदरत के सबसे कीमती चीज को आने वाली पीढ़ियों को सौंप सकें। वे शुक्रवार को विभाग की ओर से पटना स्थित तारामंडल सभागार में आयोजित जलभृत का विकास पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। लघु जल संसाधन विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी ने कहा कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है। यहां तीन फसलों की खेती की जाती है। खेती में सिंचाई का बड़ा महत्व है। हमें यह कोशिश करनी चाहिए कि भूगर्भ जल की कम खपत होने वाली तकनीकों और फसलों को बढ़ावा दें। सेंट्रल वॉटर बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ. दीपांकर साहा ने बताया कि बिहार के कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.