भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ी, पहुंचे डॉक्टर
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवादाता लंगट सिंह कॉलेज एवं बीआरएबीयू प्रशासन की वादाखिलाफी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत शुक्रवार को बिगड़ गई। इसके बाद मौके पर डॉक्टरों की टीम के साथ एंबुलेंस पहुंची। डॉक्टरों ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक दवाएं दीं तथा अत्यधिक कमजोरी व डिहाइड्रेशन के कारण मौके पर ही इलेक्ट्रोलाइट चढ़ाया।इस दौरान छात्रों ने कहा कि अनशनकारियों की नाजुक होती स्थिति के बावजूद विश्वविद्यालय एवं कॉलेज प्रशासन का संवेदनहीन रवैया बरकरार है। गांधी जयंती पर भी कुलपति व अन्य अधिकारियों ने छात्रों की मांगों के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय : स्थायी प्रॉक्टर की नियुक्ति की मांग पर अड़े छात्र इस दौरान काफी संख्या में विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.