पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- धमदाहा, एक संवाददाता। नगर पंचायत धमदाहा की योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही भूख हड़ताल के पांचवें दिन आंदोलन को राष्ट्रीय लोक मोर्चा समेत स्थानीय लोगों का समर्थन मिला। इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठीं वार्ड पार्षद सह भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपम देवी की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा के चिकित्सक डॉ. मोहतासीन, जीएनएम रवि कुमार एवं सुमन कुमार मंच पर पहुंचे और अनुपम देवी की चिकित्सीय जांच की। डॉक्टरों ने दवा देने के साथ उन्हें पानी चढ़ाया। इसके बाद भी वह भूख हड़ताल पर बनी रहीं। इधर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव शंकर ठाकुर उर्फ शंकर आजाद ने दूरभाष के माध्यम से भूख हड़ताल का समर्थन किया। उन्होंने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि भ्र...