नई दिल्ली, जुलाई 5 -- कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) का विरोध प्रदर्शन रविवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गया है। वहीं, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 8वां दिन था। डॉक्टरों की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सोनम वांगचुक का वजन अब तक लगभग 6 किलोग्राम कम हो गया है। हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि सोनम वांगचुक का वजन घटकर 60.95 किलोग्राम रह गया है। उनके शरीर में पानी की मात्रा संतोषजनक है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सोनम वांगचुक का रक्तचाप 112/70 मिलीमीटर एचजी, हृदय गति 72 धड़कन प्रति मिनट और ब्लड सुगर का स्तर 67 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर दर्ज किया गया है। वहीं लेफ्ट से जुड़ी 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (AISA) के कई सदस्यों ने भी विरोध स्थल पर एक अलग मंच से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़...