विकासनगर, जुलाई 19 -- भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी कार्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे कर्मी की तबीयत बिगड़ने पर उसे रविवार को प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। जबकि दूसरे दैनिक वेतनभोगी कर्मी ने भूख हड़ताल शुरु कर दी है। बीते पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे दैनिक वन कर्मी सुनील कुमार की रविवार को तबियत बिगड़ गई। मेडिकल जांच के लिए पहुंची चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य रिपोर्ट प्रशासन को भेजी, जिसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया। पांच दिनो से भूख हड़ताल कर रहे कर्मी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद दौलत तोमर ने भूख हड़ताल शुरु कर दी है। श्रमिकों ने मांग की कि रुका हुआ समस्त बकाया वेतन तत्काल जारी किया जाए, कार्य से हटाए गए श्रमिकों को दोबारा काम पर रखा जाए तथा सभी दैनिक श्रमिकों ...