मैनपुरी, मई 17 -- करहल विकासखंड के ग्राम किशनपुर स्थित गौशाला की स्थिति बेहद खराब है। गोशाला में गोवंशों को सूखा भूसा दिया जा रहा है, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। गोशाला में एक गाय मृत अवस्था में पड़ी मिली। वहीं अन्य एक गाय बीमारी के चलते गंभीर हालत में मिली। इस संबंध में ग्राम प्रधान रामू चौहान निवासी पतारा से बात की तो उन्होंने बताया कि गोशाला में 150 से अधिक गोवंश हैं। सभी पशुओं को नियमित रूप से भूसा खिलाया जाता है। गोशाला की देखरेख के लिए केयरटेकर नियुक्त हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि बीमार गायों का सही उपचार नहीं कराया जा रहा है। रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा निक्की चौहान हरा चारा लेकर किशनपुर गोशाला पहुंचे। वहां उन्हें गोशाला की स्थिति खराब मिली। उन्होंने ग्राम प्रधान व सचिव पर लापरवाही का आ...