नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- क्या आपके साथ भी कभी-कभार ऐसा होता है कि कोई सब्जी खाने का मन नहीं करता? कुछ चटपटा और अलग सा खाने की क्रेविंग होती है? ऐसे टाइम पर आप दही और प्याज की ये चटपटी सी चटनी बनाकर तैयार कर सकती हैं। फटाफट बन जाती है और इसका तीखा और हल्का टैंगी स्वाद लाजवाब लगता है। जिस दिन कुछ बनाने का मन ना करे तो ये दही-प्याज की चटनी बना सकती हैं, घर में हर किसी को पसंद आएगी। ये चटनी ऐसी है कि इसके साथ आपको किसी और सब्जी या दाल की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपको दो रोटी की भूख है तो आप आराम से इसके साथ चार रोटी खा लेंगी, क्योंकि इसका चटपटा स्वाद ही कुछ ऐसा है कि पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं भरेगा। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी जान लेते हैं।दही-प्याज की चटनी बनाने के लिए सामग्री ये चटपटी सी दही-प्याज की चटनी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की ...