कुशीनगर, जुलाई 10 -- कुशीनगर। मिनी औद्योगिक सरगटिया करनपट्टी (दुदही) व सिसवा बुजुर्ग (सेवरही) में उपलब्ध रिक्त औद्योगिक भूखण्डों के आवंटन के लिये उद्योग निदेशालय द्वारा जेम पोर्टल पर फॉरवर्ड ई-ऑक्शन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों औद्योगिक स्थानों के रिक्त भूखण्डों के आवंटन के लिये जेम बिड संख्या-36288 अपलोड की गई है। इच्छुक उद्यमी निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण कर ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग लेकर भूखण्ड प्राप्त कर सकते हैं। ई-ऑक्शन की समय-सारिणी के अनुसार पंजीकरण 15 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। आवेदन-पत्रों की स्क्रूटनी 14 से 20 जुलाई तक होगी। पात्र आवेदकों द्वारा 10 प्रतिशत ईएमडी जमा करने की अवधि 21 से 29 जुलाई निर्धारित की गई है, जबकि ईएमडी की स्क्रूटनी 30 जुलाई से 3 अगस्त तक क...