फरीदाबाद, मार्च 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-16ए दौलताबाद गांव में साझा भूखंड में मैनहोल बनाने को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक महिला और उसके दो बेटे घायल हो गए। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने बुधवार को इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, दौलताबाद गांव निवासी गंगावती ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति के चार भाई हैं । सभी का गांव एक साझा भूखंड है। मकानों के बीच से चार फुट की साझा गैलरी रास्ते के लिए छोड़ी गई है। सभी ने अपने-अपने हिस्से में घर बना लिया है, लेकिन उसके जेठ अमरपाल के बच्चों ने अपना घर नहीं बनाया है। 16 मार्च की शाम करीब 4:20 पर वह अपने घर के सामने गैलरी में सीवर का मैनहोल बनवा रहीं थीं और इसके लिए प्लंबर बुलाया हुआ था। उसी दौर...