फरीदाबाद, मार्च 14 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सूरजकुंड थाना पुलिस ने बड़खल क्षेत्र में भूखंड बेचने के नाम पर 36 लाख 80 हजार रुपये हड़प लिए गए। इस मामले पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, एसी नगर एनआईटी फरीदाबाद निवासी बिलाल कुरैशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बड़खल क्षेत्र में 100 वर्ग गज का एक प्लॉट खरीदने के लिए जवाहर कॉलोनी निवासी रौनक अली और उसके भाई शब्बीर अहमद से 55 लाख रुपये में सौदा किया था। 20 अगस्त 2025 को दोनों पक्षों के बीच प्लॉट की बिक्री को लेकर एक लिखित इकरारनामा भी हुआ। उन्होंने बतौर बयाना नगद और बैंक के जरिए कुल 36 लाख 80 हजार रुपये का भुगतान कर दिया।शिकायतकर्ता का आरोप है कि इकरारनामे में प्लॉट की रजिस्ट्री कराने की अंतिम तारीख 20 जनवरी 2026 तय की गई थी। जब उन...