नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63ए में 126 वर्ग मीटर का आवासीय भूखंड बेचने का झांसा देकर महिला से 2.25 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-63 थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सेक्टर-122 निवासी सुनीता चौधरी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्हें रहने के लिए आवासीय भूखंड की आवश्यकता थी। इसके संबंध में उनकी मुलाकात दिल्ली के न्यू कोंडली निवासी छविराम शर्मा से हुई। उसने सेक्टर-63ए में 126.45 वर्ग मीटर आवासीय भूखंड दिलाने का वादा किया। उनको भूखंड के दस्तावेज भी दिखाए। भूखंड का सौदा दो करोड़ 65 लाख रुपये में तय हुआ। पीड़िता ने चेक के माध्यम से 10 लाख रुपये 30 जनवरी 2024 को दिए। इसके बाद 20 फरवरी 2024 को नोएडा प्राधिकरण में ट्रांसफर मैमोरेंडम कर दिया। इसके बाद बैनामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.