नोएडा, अप्रैल 5 -- नोएडा। सोरखा गांव स्थित पार्क में मारपीट करने के मामले में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज हुआ। मारपीट भूखंड पर निर्माण को लेकर हुई । थाने में दी शिकायत में सोरखा गांव निवासी इंदर यादव ने बताया कि बीते माह 31 तारीख को शाम साढ़े सात बजे के करीब वह गांव के आंबेडकर पार्क गए थे। वहां पर यशपाल, उमेश, रिंकू, राहुल, रोहित, प्रिंस, सागर और शिवम मिले। इन लोगों ने उनसे गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। हमले में उनके सिर और आंख में गंभीर चोट लगी है और अब भी उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी कहासुनी हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...