नोएडा, मार्च 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। भूखंड पर कब्जा करने का प्रयास करने के आरोप में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में केस दर्ज हुआ है। आरोपियों पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। पुलिस को दी शिकायत में प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर-135 में उनका भूखंड है। उसी क्षेत्र के रहने वाले दशरथ चौहान और तारा सिंह 27 फरवरी की दोपहर करीब एक बजे उनके प्लॉट पर पहुंचे। दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और पिस्टल दिखाकर डराया। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। प्रशांत सिंह का कहना है कि आरोपियों ने उनसे कहा कि अगर उन्होंने भूखंड खाली नहीं किया तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शिकायत में यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.