नोएडा, मार्च 10 -- नोएडा, संवाददाता। गढ़ी चौखंडी गांव में भूखंड दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी आबिद ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह मूलरूप से जिला मेरठ के कस्बा फलावदा निवासी हैं। उन्होंने 30 मार्च 2012 को गढ़ी चौखंडी गांव में 41.08 वर्ग मीटर के भूखंड का बैनामा कराया था। यह भूखंड चौड़ा सादातपुर गांव निवासी सुमन शर्मा से खरीदा था। सुमन शर्मा के खाते में दो लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा सुमन और उनके पति श्रीनिवास शर्मा को दो लाख 90 हजार रुपये नगद दिए थे। भूखंड खरीदते समय सुमन शर्मा ने बताया था कि इस भूखंड पर कोई सरकारी ऋण नहीं है। दावा किया था कि भूखंड ...