नोएडा, दिसम्बर 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में भूखंड दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 86 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बरेली के रहने वाले मंगलपाल ने बताया कि उन्हें कुलेसरा गांव में एक 50 गज का भूखंड दिखाया गया था। साढ़े सात लाख रुपये में उसका सौदा हुआ। इसके एवज में उनसे शुरुआत में 11 हजार रुपये ले लिए गए। यह रुपये उन्होंने बब्बन को दिए थे। इसके बाद धर्मेंद्र ने उनसे 36 हजार और शैलेंद्र ने 39 हजार रुपये ले लिए। अब उन्हें जानकारी दी कि वह भूखंड नहीं बिक रहा है। पीड़ित ने जब जानकारी की तो जमीन के कागजात फर्जी निकले। पीड़ित ने अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपी रुपये भी वापस नहीं दे रहे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस ...