भूखंड दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप
नोएडा, जून 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। दनकौर क्षेत्र में एक कॉलोनी में भूखंड दिलाने का झांसा देकर एक ऑटो चालक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पचायतन गांव के रहने वाले दीपक ने न्यायालय को बताया कि वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पीड़ित ने बताया कि उसकी जान पहचान खेरली हाफिजपुर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर अभिलाष, सचिन व राहुल से थी। कुछ दिनों पहले प्रॉपर्टी डीलर ने पीड़ित को हाफिजपुर के समीप एक कॉलोनी में भूखंड दिलाने का झांसा दिया। पीड़ित को बताया गया कि दिल्ली की एक महिला के नाम खाली भूखंड है, जिसे वह पैसे की जरूरत के लिए बेचना चाहती है。
पुलिस की कार्यवाही आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.