भूखंड के विवाद में घर में घुसकर फायरिंग
नोएडा, मई 19 -- दादरी, मयंक राणा। मायचा गांव में भूखंड के विवाद में कुछ युवकों ने घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की। एक बुजुर्ग की तरफ चलाई गई गोली पास खड़ी कार में जा लगी। इससे कार का शीशा टूट गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरीदाबाद के रहने वाले सुभाष और महेश रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित अपने भूखंड पर आए थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले मोंटी और संदीप अन्य साथियों के साथ भूखंड पर पहुंच गए। सभी लोगों ने चपरासी से भूखंड का गेट खुलवाया। इसके बाद वहां मौजूद सुभाष और महेश से भूखंड के विवाद को लेकर बात करने लगे। आरोप है कि मोंटी आदि ने मारपीट कर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। गोली महेश के पास निकल गई। कई राउंड हुई फायरिंग में से दो गोली वहां खड़ी कार में जा लगी। मारपीट में सुभाष के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.