गुड़गांव, मई 18 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। मानेसर औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को किफायती भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्तावित तीन श्रमिक कैंटीन भूंखड आवंटन में देरी से एक वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाई। इससे महिलाएं स्वरोजगार से नहीं जुड़ पा रही। इन कैंटीनों को हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वयं सहायता समूहों द्वारा चलाया जाना है। जहां केवल 10 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। पांच में से दो कैंटीन शुरू है। तीन कैंटीनों के सुविधाओं का विकास विभिन्न कंपनियों की सीएसआर पहलों के माध्यम से किया जाना है। भूमि आवंटन और औद्योगिक क्षेत्र में संबंधित निर्माण संबंधी प्रक्रिया पूरा न होने के कारण तीन कैंटीनों के संचालन में देरी हुई। एचएसआईआईडीसी द्वारा भूमि आवंटन और निर्माण कार्य को तेज करने की बात कही जा रही है। जमीन चिन्हित कर ली ग...