रिषिकेष, जनवरी 10 -- वनभूमि सर्वे के बाद ऋषिकेश की आबादी क्षेत्र में चिन्हित भूखंडों की तारबाड़ को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। अमितग्राम में टीम के पहुंचते ही भूखंड के कब्जेदारों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए वन विभाग, प्रशासन और पुलिसकर्मियों को जमकर खरीखोटी सुनाई, लेकिन पुलिस बल ने उनके एक न सुनते हुए दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद घेरेबंदी की कार्रवाई शुरू की गई। शनिवार सुबह ऋषिकेश रेंज कार्यालय से प्रशासन और पुलिसकर्मियों की टीम सर्वे में चिन्हित भूखंडों की तारबाड़ के लिए अमितग्राम की गली नंबर-27 में पहुंची। प्रशासन, पुलिस और वनकर्मियों का भारी-भरकम अमला पहुंचते ही एक बार फिर अमितग्राम क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल दिखा। तारबाड़ के लिए आधुनिक मशीनों से सपोर्ट पोल के लिए जैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.