भूकटाव रोकने के लिए तटबंध बनाने की मांग
अल्मोड़ा, मई 24 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। रामगंगा नदी से लगातार हो रहे भूकटाव के चलते ग्राम पंचायत छिताड़ की कृषि भूमि खतरे की जद में है। कुछ भूमि बह गई है। शेष भूमि को बचाने के लिए ग्रामीणों ने रामगंगा नदी में तटबंध बनाने की मांग की है। ग्राम प्रधान कमला देवी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रामगंगा नदी के ग्रामीण छोर से लगातार भूकटाव हो रहा है। इससे ग्रामीणों की कृषि भूमि भूकटाव की जद में है। कुछ खेती की भूमि बह गई है। लगातार हो रहे भू कटाव से ग्राम पंचायत के लिए बने झूला पुल के पिलर भी खतरे की जद में हैं। वहीं, पुल के समीप से बना पूरा रास्ता बह गया है। इससे ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है। बताया बरसात में रामगंगा नदी के उफान में आने से अधिक भूकटाव का खतरा बढ़ जाता है। इस संबंध में सिंचाई विभाग व शासन को पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.