सहरसा, फरवरी 26 -- सहरसा, निज संवाददाता। शहर के पांच जगहों पर गुरुवार को भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल आयोजित होगा। जिसमें भूकंप आने पर बचाव में क्या-क्या किया जाना चाहिए उसकी जानकारी देते जागरुक किया जाएगा। खास बात यह कि भूकंप से बचाव के लिए किए जाने वाले उपाय की जानकारी अभ्यास प्रशिक्षण के जरिए भी दी जाएगी। मॉक ड्रिल कार्यक्रम में अपर समाहर्ता आपदा संजीव कुमार चौधरी के अलावा एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन, आपदा मित्र प्रशिक्षित और जागरुक करने के लिए मौजूद रहेंगे। अपर समाहर्ता आपदा संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि शहर के जिला स्कूल, ओबीसी बालिका विद्यालय, सदर अस्पताल, हवाई अड्डा और खेल भवन में भूकंप से बचाव के लिए 26 फरवरी को मॉक ड्रिल आयोजित होगा। मॉक ड्रिल कार्यक्रम सुबह 8 से 10 बजे के बीच अलग-अलग समय अवधि में इन जगहों पर चलेगा। जिसमें अभ्या...