हाथरस, मार्च 6 -- हाथरस, संवाददाता। जिलाधिकारी कार्यालय में भूकंप से बचाव के दृष्टिगत एक जनपद स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया। जनपद के अन्तर्गत भूंकप आपातकाल स्थिति में आमजनमानस एवं नागरिकों की सुरक्षा भूकंप के दौरान किस प्रकार की जाए एवं क्षतिग्रस्त इमारतो में से किस तरह लोगों को बाहर निकाल कर और घायलों की जान बचायी जाए। इस मॉक ड्रिल का आयोजन जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, फायर सर्विस, तहसील प्रशासन एवं आपदा मित्रों, होमगार्ड विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आपदा की काल्पनिक स्थिति निर्मित की गई, जिसमें भूकंप से भवनों के क्षतिग्रस्त होने, लोगों के फंसे होने और आग लगने की सूचना जिला स्तर के कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही कन्ट्रोल रूम के माध्यम से प्रशासन सक्रिय हुआ और संबन्धित विभागों को तत्काल मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.