दरभंगा, जनवरी 20 -- बेनीपुर। पपेट शो के तहत मध्य विद्यालय घरौड़ा में छात्रों को भूकंप से बचाव की जानकारी दी गई। गतिविधि के माध्यम से बच्चों को भूकंप आने पर बचाव करने का तरीका बताया गया। कठपुतली के माध्यम से शो दिखाकर जागरूक किया गया। बच्चों को अपने माता-पिता को भी जागरूक करने की बात कही गई। टीम लीडर संजय पार्थ ने बताया कि पूरे जिले में भ्रमण कर लोगों को भूकंप से बचाव के प्रति जागरूक किया जाना है। इस दौरान एचएम सुनील मंडल, राजीव रंजन, श्वेता कुमारी, रामनरेश ठाकुर, रीना कुमारी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.