लीमा, अगस्त 21 -- भूकंप ने पेरू को झकझोरकर रख दिया है। इसकी तीव्रता 6.7 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है। यूएसजीएस ने कहाकि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे आया। यह उपाहुआचो शहर के उत्तर-पश्चिम में 38 किलोमीटर दूर, आयाकुचो क्षेत्र के परिनाकोचस प्रांत में केंद्रित था। इसकी गहराई 66.7 किलोमीटर थी। शुरुआत में अनुमान लगाया गया था कि भूकंप 7.2 की तीव्रता से आया है। कोराकोरा में भूकंप की इंटेंसिटी तीसरे से चौथे लेवल की दर्ज की गई है। तात्कालिक तौर पर जनधन के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल कोई घायल नहीं हुआ है।कई क्षेत्रों में हुआ महसूस भूकंप दक्षिणी पेरू के कई क्षेत्रों में महसूस किया गया, जिनमें इका और अरेकुपा शामिल हैं। सिविल डिफेंस के प्रमुख लुइस वास्क्वेज़ ने स्थानीय रेडियो स्टेशन आरपीपी को बताया कि अब तक किसी भी तरह के न...