बागेश्वर, अप्रैल 5 -- जिले में रविवार को पूर्वाह्न 11 बजकर 47 मिनट 8 सेकंड पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इससे कुछ समय के लिए लोगों में हदहशत का माहौल बना, हालांकि कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। इसका केंद्र 30.047 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.901 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन के अंदर लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.