पूर्णिया, जनवरी 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में भूकंप से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कहा गया कि भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा प्रतिवर्ष 15 से 28 जनवरी तक मनाया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य भूकंप के खतरे को कम करना और आम लोगों को आपदा के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार के संबोधन से किया गया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर बिहार भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए भूकंप से जुड़ी जानकारी और समय पर लिए गए सही निर्णय जान-माल की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस जागरूकता को समाज त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.