कटिहार, मार्च 31 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक भवन के सभा कक्ष में बिहार सरकार के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में राज मिस्रियों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्य के लिए सोमवार के दिन से प्रशिक्षण कार्य आरंभ कर दी गई है। औरंगाबाद से आए ट्रेनर ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि भूकंप रोधी भवन निर्माण के लिए ट्रेनिंग दिया जाना है।10 दिवसीय ट्रेनिंग के दौरान राजमिस्त्रियों को भोजन के अलावा सात हजार नगद तथा एक हजार की औजार मुहैया कराए जाएंगे। साथ ही एक प्रशिक्षण पत्र भी दी जाएगी। उक्त प्रशिक्षण पत्र से अन्यत्र अथवा अपने राज्य स्तर पर बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं में कार्य करने हेतु भागीदारी मिल पाएगी। वह राजमिस्त्री उक्त प्रमाण पत्र के आधार पर प्रशिक्षित राज मिस्त्री कहलाएंगे। इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में प्रशिक्षण...