भूकंप में बचाव के सिखाए तरीके
दरभंगा, सितम्बर 18 -- दरभंगा। लनामिवि के एनएसएस कोषांग के तत्वावधान में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के सौजन्य से सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को स्वयंसेवकों को भूकंप सहित विभिन्न आपदों के समय राहत व बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक पंकज कुमार ने भूकंप की समस्या एवं बचाव की जानकारी देते हुए भूकंप के कारण, प्रभाव एवं बचाव के उपायों को बताया। राजू कुमार ने व्यक्ति को हृदय गति रुकने पर सीपीआर देने के तरीकों को व्यावहारिक रूप में बताया। उन्होंने कब, क्यों एवं कैसे सीपीआर देना चाहिए, की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षक सच्चिदानंद कुमार ने प्रशिक्षुओं को खपची बांधने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। संध्या काल में छात्र-छात्राओं ने वैभव झा के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.