छपरा, फरवरी 25 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और प्रशासनिक तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सारण जिला में गुरुवार को भूकंप पर आधारित व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (नई दिल्ली) के सहयोग से आयोजित है। इस पूर्वाभ्यास के माध्यम से जिला प्रशासन वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, संसाधन समन्वय और राहत-बचाव कार्यों की क्षमता को परखेगा।मॉक ड्रिल के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन इकाई तथा अन्य संबद्ध एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल की रूपरेखा, संभावित आपदा परिदृश्य, संसाधनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.