फिरोजाबाद, मार्च 16 -- सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भूकंप की मॉक ड्रिल का आयोजन किया। राष्ट्रीय आपदा मोचक बल एवं राज्य आपदा मोचक बल के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय मॉक ड्रिल में आपदा आने पर किए जाने वाले बचाव और टिप्स की जानकारी दी। जिले में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के वक्त तत्काल राहत देते हुए बचाव कार्य शुरू हो सकें तथा बचाव कार्य की प्रभावशीलता परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी विशु राजा के निर्देशन में आयोजित मॉक ड्रिल में काल्पनिक भूकंप की स्थित निर्मित की गई। इसके तहत समझाया गया कि भूकंप आने पर किस तरह से बचाव करना चाहिए। वहीं अगर भूकंप में कोई मलबे में दब जाता है तो उसे किस तरह से मलबे से निकालना है। वहीं इसके साथ में भूकंप में घायल होने वालों को त्वरित प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने की विधि समझाई।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.