भूकंप के झटकों से डोली बागेश्वर की धरती
बागेश्वर, अक्टूबर 7 -- बागेश्वर। जिले में मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। झटके लगते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए, हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप मंगलवार की रात 10:23:11 बजे दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र चमोली स्थित था। भूकंप के झटके महसूस होते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। जिला आपदा कंट्रोल रूम से सभी तहसीलों, पुलिस चौकियों और राजस्व उपनिरीक्षकों से स्थिति का फीडबैक लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के चमोली में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप; अनेक स्थानों पर हिली धरती, महसूस किए गए झटके प्रारंभिक सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.