पाकुड़, फरवरी 27 -- महेशपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार दोपहर करीब 1:35 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। लोग जबतक कुछ समझ पाते तबतक भूकंप के झटके शांत हो गए। लगभग पांच सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इससे किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। थोड़ी देर के लिए लोगों को अपने घरों में धीरे-धीरे सामानों के अपने आप हिलने का अहसास हुआ। लोग कुछ समझ पाते तबतक झटके शांत हो गए थे। दरअसल भूकंप का केंद्र कोलकाता से 104 किलोमीटर दूर बंग्लादेश बॉर्डर था। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 5 मेग्नीट्यूड के करीब थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...