मुंगेर, फरवरी 27 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप जैसी स्थिति दिखनी शुरू हुई, जब शहर के अलग-अलग हिस्सों में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के सायरन गूंजने लगे। घबराएं नहीं, यह कोई वास्तविक आपदा नहीं, बल्कि जिले को भूकंप जैसी विभीषिका से बचाने की महा तैयारी थी। मुंगेर जिला प्रशासन और एनडीएमए के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को शहर के 6 प्रमुख स्थानों पर वृहद मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। युद्धस्तर पर बचाव: इन 6 जगहों पर हुआ लाइव ऑपरेशन: प्रशासन ने शहर के छह ऐसे पॉइंट्स को चुना था, जहां जान-माल का अधिक जोखिम रहता है। इन जगहों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लाइव रेस्क्यू कर रही थी। समाहरणालय भवन में नोडल पदाधकिारी प्रिया कुमारी के नेतृत्व में सरकारी तंत्र की तत्परता की जांच हुई। यहां काम करने वाले कर्मियों और अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.