मुंगेर, फरवरी 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर जिले में भूकंप परिदृश्य को लेकर आज टेबल टॉप एक्सरसाइज फिजिकल और कल मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट संवाद कक्ष में डीएम निखिल धनराज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सभी नामित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि, मॉक ड्रिल को वास्तविक आपदा की तरह आयोजित किया जाए, ताकि आमजन भूकंप से बचाव एवं सुरक्षा की जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर समय पर तैयारी पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि, कल सुबह 8 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक मॉक ड्रिल समाहरणालय भवन, बैजनाथ बालिका 2 उच्च विद्यालय, भारत पेट्रोल पंप (भगत सिंह चौक), सदर अस्प...