मधुबनी, फरवरी 24 -- मधुबनी, निज संवाददाता। भूकंप आपदा मॉक ड्रिल की तैयारी के तहत मंगलवार को सौराठ स्थित मिथिला चित्रकला संस्थान परिसर में अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह मॉक ड्रिल 26 को प्रस्तावित है। इस दौरान भूकंप और आग लगने जैसी आपात स्थिति का काल्पनिक दृश्य तैयार कर विभिन्न विभागों की तत्परता परखी गई। अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार ने संबंधित अधिकारियों और बचाव दलों के साथ ब्रीफिंग सत्र किया। उन्होंने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, होमगार्ड, अग्निशमन दल और आपदा मित्रों से समन्वय की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि आपदा के समय त्वरित कार्रवाई, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालना, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना और संचार व्यवस्था बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। अभ्यास के दौरान भवन क्षतिग्रस्त होने और लोगों के मलबे में फंसे होने की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.