सीवान, अप्रैल 22 -- दरौंदा, एक संवाददाता। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में भूकंपरोधी भवन निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य राज मिस्त्रियों को भूकंप से सुरक्षित भवन निर्माण की तकनीक एवं उसके व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ सिंपी कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सौरभ सुमन एवं प्रशिक्षक सोनू कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षक ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा। जिसमें प्रखंड के चयनित 30 प्रशिक्षुओं को सैद्धांतिक और व्यवहारिक दोनों स्तरों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण की आधुनिक तकनीक सिखाई जाएगी ताकि आपदा के समय जनहानि और क्षति को क...