वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग और इंडियन सोसाइटी ऑफ अर्थक्वेक टेक्नोलॉजी की तरफ से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'सीस्मिक रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर' का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य भूकंप अभियंत्रण और भूकंपीय आपदाओं के प्रति सुरक्षित और सुदृढ़ अवसंरचना के विकास से जुड़े नवीन शोध, तकनीकों और अनुभवों पर विचार-विमर्श करना है। सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो. पीआर मैती ने इस साझा मंच का उपयोग नवाचारों के लिए करने का आह्वान किया। इंडियन सोसाइटी ऑफ अर्थक्वेक टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष प्रो. बीके महेश्वरी ने भूकंप अभियंत्रण के क्षेत्र में निरंतर अनुसंधान और तकनीकी नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.