बागेश्वर, मार्च 17 -- संभावित आपदा परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने और राहत-बचाव तंत्र की तैयारियों को परखने के लिए जनपद के विभिन्न स्थानों पर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग, यूपीसीएल, रेडक्रॉस तथा एनसीसी कैडेट्स ने भाग लेते हुए समन्वित कार्रवाई का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जिला आपदा कंट्रोल रूम से सभी घटनाओं की लगातार मॉनिटरिंग की। उन्होंने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए विभिन्न स्थलों पर तैनात इंसिडेंट कमांडरों से संवाद कर स्थिति की जानकारी ली और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की। साथ ही ऑब्जर्वर्स को निर्देश दिए कि अभ्यास के दौरान सामने आई कमियों और तकनीकी चुनौतियों को विस्तार से दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में सुधार किया जा सके।विभिन्न परिदृश्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.