देवघर, जून 6 -- देवघर। समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिलेवासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार का आयोजन इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा।

उपस्थित विभागीय अधिकारी वहीं भूअर्जन से जुड़े मामले में डीसी ने कैंप लगाकर आमजनों की समस्याओं का समाधान ससमय करने का निर्देश दिया।

थाना प्रभारियों को निर्देश इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और स्थानीय स्तर पर निवारण को लेकर डीसी ने जिले के सभी थाना प...