आरा, मार्च 18 -- -मना करने के बाद भी किसानों ने गेहूं और चना की फसल लगा ली -सभी किसानों को पांच अप्रैल तक गेहूं की फसल काट लेने का निर्देश पीरो, संवाद सूत्र। भूअर्जन कार्य को गति देने के लिए बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी और भूमि सुधार समाहर्ता ने तरारी बीडीओ के साथ अर्जित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि मना करने के बावजूद किसानों ने गेहूं और चना की फसल लगाई है। रास्ता खाली नहीं होने के कारण कार्य वांछित गति से नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में उपस्थित किसानों को अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि गेहूं पकने की स्थिति में है। सभी किसान पांच अप्रैल तक अपना-अपना गेहूं काट लेंगे। उन्होंने बताया कि कई किसानों का भुगतान भी किया जा चुका है। कुछ किसानों का भुगतान प्रक्रियाधीन है और कई किसानों ने अब तक अपने कागजात जान-बूझकर नहीं दिए हैं। जिन किसानो...