श्रावस्ती, अप्रैल 18 -- इकौना, (श्रावस्ती) संवाददाता। श्रावस्ती जिले के गोसाई पुरवा में एक भुसैले में आग लग गई। मवेशियों को बचाने गई महिला झुलस गई। जबकि एक बछिया की झुलसकर मौत हो गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। इकौना थाना क्षेत्र अकबरपुर ग्राम पंचायत के मजरा गोसाई पुरवा में गांव निवासी राम भवन गोस्वामी पुत्र हरिप्रसाद के बुसौला में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। भुसैले में अगल में ही एक दर्जन मवेशी बंधे हुए थे। राम भवन की पत्नी मीना देवी ने साहस दिखाते हुए सभी मवेशियों को किसी तरह बाहर भगा दिया। लेकिन इस दौरान अंदर खड़ी बाइक की टंकी आग से फट गई और आग ने बिकराल रूप ले लिया। जिसमें मीना देवी झुलस गई और अंदर बंधी एक बछिया को बाहर नहीं निकाल पाई।इससे बछिया की झुलसकर मौत हो गई। साथ ही अंदर की गेहूं रखा हुआ था वह भी जलकर राख हो गया। हवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.