शामली, मार्च 27 -- बुधवार देर रात्रि को गंगारामपुर में भूसे से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर गिर गया। घटना के बाद हजारों की आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और ग्रामीणों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह होने तक विद्युत कर्मियों ने मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू कराई। चौसाना क्षेत्र के गंगारामपुर खेड़की में बुधवार रात्रि करीब दो बजे दुष्यंत राणा के घर के पास से गुजर रही भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गई। इससे ट्रांसफार्मर पर लगे पोल गिर गए। 64 केवी का ट्रांसफार्मर से निकलकर ऑयल भी सड़क पर बिखर गया। इस दौरान लाइन में करंट दौड़ रहा था, सूचना के बाद सप्लाई बंद की गई। इस दौरान सात हजार आबादी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात दो बजे से सुबह दस बजे तक ग्रामीण बिना बिजली के परेशान रहे...